18 जून 2020

फ्लाईओवर शहरों के लोगों की लाइफ लाइन :(


फ्लाईओवर पर कविता लिखना 
आसान नही है
फ्लाईओवर पर कविता लिखने से पहले
शहर के लोगो के विचार जान लेना 
जरूरी है 
जो हर रोज या अक्सर फ्लाईओवर
के ऊपर से गुजरते है
क्योंकि वही लोग बात सकते है 
शहर मे फ्लाईओवर होने के फायदे 
वो फ्लाईओवर ही है 
जो शहर के बड़े वाहनो की भीड़ से 
बचाता है 
और लोगो का सफर आसान बनाता है
फ्लाईओवर बनाये ही जाते है 
कई वर्षो तक शहर को 
भारी भीड़ से बचाने के लिए 
और वर्षों तक लोगो का बोझ उठाने के लिए 
वरना साधारण आदमी की तो उम्र बीत 
जाती है 
फ्लाईओवर् का महत्व जानने मे !!

- संजय भास्कर