28 सितंबर 2019

कल्पना नहीं कर्म :(

एक दिन आफिस से घर लौटते हुए एक कॉफी शॉप पर कुछ युवा मदहोश व नशे में डूबे हुए मदमस्त आधुनिकता कि आड़ में घिरे युवाओं की आज की जिन्दगी का सच देखर कुछ पंक्तियाँ उम्मीद है पसंद आये ........!!

कॉफी हाउस में बैठा
आज का युवा वर्ग
मदहोश,मदमस्त,बेखबर
कर्म छोड़ कल्पना से
संभोग करता हुआ
निराशा को गर्भ में पालता हुआ
मायूसियो को जन्म दे रहा है
तो ऐसे कंधो पर
देश का बोझ
कैसे टिक पायेगा ? 
जो
या तो खोखले हो गये है
या जिनको उचका लिया गया है
पर आज के युवा को विसंगतियों में
भटक जाना स्वाभाविक है
पर ए - दोस्त
अब बाहर निकलो इस संकीर्ण दायरे से
कल्पना को नहीं
कर्म को भोगो
अपने कंधे मजबूत करो
इन्ही कंधो को तो
यह देश यह समाज निहारता है
अपनी आशामयी, धुंधली सी
बूढ़ी आँखों से.........!!

-- संजय भास्कर

02 सितंबर 2019

वक़्त के तेज गुजरते लम्हों में :)


अक्सर जीवन कभी 
इतनी तेज़ गति से 
गुज़रता है 
तब वह कुछ अहसास करने का
और समझने का  
समय नहीं 
देता पर जब कभी-कभी
जीवन इस कदर 
ठहर जाता है 
तब कुछ अहसास होने ही नहीं देता
तब ऐसा लगता है 
जैसे हमारे अंदर 
एक महाशून्य उभरता 
जा रहा है
शायद इसी मनोदशा में 
महसूस होती है 
बेहद थकान 
और हो जाती है शिथिल 
सी ज़िंदगी 
तब वक़्त के तेज गुजरते 
लम्हों में कई बार मन 
कहता है 
सुबह होती है शाम होती है 
उम्र यूं ही तमाम होती है !!

- संजय भास्कर