21 फ़रवरी 2019

इंदौर की शान छप्पन गली के स्वादिष्ट पकवान :)

भारत का सबसे साफ सुथरा शहर इंदौर सराफा बाजार और छप्पन गली के स्वादिष्ट पकवान
इंदौर शहर के राजवाड़ा के स्वादिष्ट चटपटी चाट सराफा बाजार के मालपुए और बटाला कचौरी इंदौर की छप्पन गली जलेबी और पोहा
पोहा जलेबी 
भारत का ह्रदय मध्य प्रदेश अपनी ऐतिहासिक धरोहरों, प्राकृतिक सौदर्यता और व्यापारिक गतिविधियों के लिए जाना जाता है,बल्कि इस राज्य को भारत का 'फूड कैपिटल' भी कहा जाता है। मध्य प्रदेश का इंदौर शहर अपने लजीज व्यंजनों के लिए बहुत चर्चा में रहता है। यहाँ जाते ही अक्सर इंदौर की फूड स्ट्रीट याद आती है जो शाम होते ही खाने के शौकीनों से भर जाती हैं। सिर्फ शहर भर से ही नहीं बल्कि यहां के व्यंजनों को चखने के दूर-दूर से से लोग आते रहते है
यह भारत की उन खास फूट स्ट्रीट्स में गिना जाता है जहां खाने-पीने का मजा रात में लिया जा सकता है। यह एक ज्वलरी मार्कट है, लेकिन रात के 9 बजते ही फूट स्ट्रीट्स में तब्दिल हो जाता है। रात से 9 से लेकर यहां की खाने-पीने की दुकाने 2 बजे तक खुली रहती हैं। सराफा बाजार अपने जायके लिए अब सिर्फ शहर तक सीमित नहीं रहा बल्कि यहां चटकारा लगाने के लिए देश के अलग-अलग राज्यों से खाने-पीने के शौकीन आते हैं। यहां के व्यजनों में आप गराडू, खोपरा पेटिस, बटाला कचौरी, भुट्टे की कीज़ और उत्तर-भारतीय मिठाई जैसे
दालबाटी 
मालपुआ, मूंग की दाल का हलवा, रबड़ी, कुल्फी, केसरीया दूध और गुलाब जामुन का भरपूर आनंद ले सकते हैं। अगर आप यहां आएं तो जोशी के दही बड़े, नागोरी की चिकनजी, राजहंस का दाल बाफला और अन्ना का पान ट्राई करना न भूलें। इंदौर की छप्पन गली जहा 56 छप्पन दुकानों का एक बड़ा समूह है इसी समूह से यहाँ का नाम छप्पन गली  पड़ा है यह एक बड़ा बाजार है। यहाँ पर जलेबी और पोहा के साथ कई प्रकार के फ़ास्ट फ़ूड का आनद लिया जा सकता है अगर आप यहां आएं यहां 'पोहा -जलेबी' खाना न भूलें। यह व्यंजन इंदौर के फूड कल्चर का एक अहम हिस्सा है। यहां लोग नाश्ते के तौर पर इसे खाना पसंद करते हैं। इसके अलावा आप यहां खोपरा पेटिस और इंडियन कॉफी का भी आनंद ले सकते हैं इंदौर शहर के राजवाड़ा के स्वादिष्ट चटपटी चाट
जोशी दही बड़ा हाउस 
है तो आप शहर की प्रसिद्ध चाट गली राजवाड़ा आ सकते हैं। राजवाड़ा अपनी चाट के लिए ही जाना जाता है। यहां का चाट की दुकाने कई सालों से ग्राहकों को चाट खिलाने का काम कर रही हैं। यहां आपको कई तरह की चटपटी चाट खाने का मौका मिलेगा। यहां ज्यादातर परिवार के लोग जिसमें महिलाएं ज्यादा आना पसंद करती हैं। इसके अलावा पर्यटक वर्ग भी यहां चाट का मजा लेते दिख जाएंगे।
24 घंटे चाय मिलेगी आपको यहाँ यूं तो इंदौर के हर गली-कूचे में आपको चाय मिल जाएगी. लेकिन अगर रात को 2 बजे की चाय की तलब लगे तो कहीं नहीं रेलवे स्टेशन पर कल्याण विश्रांति के पास शर्मा, चौरसिया और जैन टी स्टॉल पर चुस्की ले सकते हैं. इसके अलावा राजवाड़े चौराहे पर भी आपको देर रात चाय मिल जाएगी. ये सभी दुकाने अपनी चाय के लिए इंदौरियों की पहली पसंद में से हैं ....!!

-- संजय भास्कर

06 फ़रवरी 2019

तुमको छोड़ कर सब कुछ लिखूंगा :)

( चित्र गूगल से साभार  )

                              कोरा कागज़ और कलम                            
शीशी में है कुछ स्याही की बूंदे   
जिन्हे लेकर बैठा हूँ फिर से
आज बरसो बाद 
कुछ पुरानी यादें लिखने
जिसमें तुमको छोड़ कर
सब कुछ लिखूंगा 
आज ये ठान कर बैठा हूँ
कलम आज भरना चाहती है कोरे पन्नें
पर कोई ख्याल आता ही नही
शब्द जैसे खो गए है मानो 
क्योंकि अगर मैं तुमको छोड़ता हूँ 
तो शब्द मुझे छोड़ देते है 
पता नहीं आज
उन एहसासो को 
शब्दो में बांध नही पा रहा हूँ मैं 
क्योंकि आज
ऐसा लग रहा है की मुझे 
मेरे सवालो के जवाब नही मिल रहे है 
शायद तुम जो साथ नहीं हो  
और ये सब तुम्हारे प्यार का असर है 
हाँ तुम्हारे प्यार का ही असर है 
जो तुम बार-बार आती हो
मेरे ख्यालों में 
तभी तो आज ठान क बैठा हूँ 
कि तुमको छोड़ कर
सब कुछ लिखूंगा ....!!

-- संजय भास्कर