14 मई 2010

कन्फर्म है.......... इश्क अंधा ही होता है .........



पिछले दिनों एक लड़के से मिला। वह इंडिया में ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रहा है। उनका परिवार करीब सात साल पहले पाकिस्तान से यहां आया था। अब वे वापस पाकिस्तान नहीं जाना चाहते। वजह? उनका कहना है कि पाकिस्तान में उनके साथ जो बरताव किया जाता है, वह तो नरक में भी न होता होगा। वे करीब 7 हिन्दू परिवार हैं।
एेसे हालातों की जानकारी भला किसे नहीं है। फिर भी सानिया मिर्जा ने पाकिस्तान खिलाड़ी से निकाह कर लिया  है। भारत में भी कई मुस्लिम परिवार हैं जिनके पास बेशुमार धन है। उनमें से भी कोई चुना जा सकता था। खैर, उनकी निजी जिंदगी में कोई भी इंटरफेयर नहीं कर सकता। यह सानिया का हक है।
एक अखबार में पढ़ा कि अभिनेत्री रीना राय ने भी एक पाकिस्तानी से शादी की थी। इसके बाद उनका जो हाल हुआ था, पूरी दुनिया जानती है। उन्हें इतना प्रताडि़त किया गया कि वे आज भी उस लम्हों को याद करके सिहर उठती हैं। सानिया को भी रीना के बारे में जानकारी तो होगी ही।
दूसरी बात यह कि शोएब मलिक पहले ही सानिया की सहेली आएशा को छोड़ चुका है और तलाक तक नहीं दिया। सानिया को भला इस बात का पता कैसे नहीं होगा। इतने सब के बाद भी सानिया का यह फैसला इस बात को कन्फर्म करता है कि इश्क अंधा होता है। पूरी तरह अंधा।