10 जून 2011

हम भारतीय है भारतीय कहलायेगे ........ संजय भास्कर

 आप सभी ब्लॉगर साथियों को मेरा ............सादर नमस्कार ............लगभग पंद्रह  दिन के अवकाश के बाद मैं आप सभी के समक्ष पुन: उपस्थित हूँ । और अपनी नई कविता पढवाता हूँ उम्मीद है आप सभी को पसंद आएगी ...! 




हम अपने देश में नई क्रांति लायेगे ,
हम भारतीय है भारतीय कहलायेंगे   |
हम भारत के चमन में
महक सदा खिलायेगे  |
देश सेवा कर देश को बड़ा बनायेगे 
भाई चारे की भावना पैदा कर 
हम सभी एक हो जायेगे |
अपने देश की सभ्यता है 
सबसे महान 
हम अपने देश पर तन मन धन लुटाएंगे 
अपने देश के लिए 
न्योछावर हो जायेंगे |
हम अपने देश में  नई क्रांति लायेगे ,
हम भारतीय है भारतीय कहलायेंगे  |
हम भारत देश के बच्चे है 
भारत की संतान कहलायेगे 
भारत देश की अखंडता के लिए 
अपना सर्वस्त्र लुटायेगे
हम अपने देश में  नई क्रांति लायेगे ,
 हम भारतीय है भारतीय कहलायेंगे...........!


 -- संजय भास्कर