17 सितंबर 2010

उदासी छाई है मन में कारण मैं खुद नहीं जानता..........!!!!!


 उदासी छाई  है मन में 
कारण मै खुद नहीं जानता
जो रूठा है अपना वो मनाने  पर भी नहीं मानता
दर्द मिले है हमें  जो ,
उनका घाव भरना भी नहीं जानता |
दुखाया है शायद दिल किसी का मैंने
मुझे शायद वो भी नहीं जानता |
प्यार तो कर सकता हूँ मैं भी ,
पर कोई है जो प्यार निभाना नहीं जानता |
जिस प्यार की होती है पूजा
वो पूजा शायद करना ही नहीं जानता
उदासी  छाई है मन में
कारण मैं खुद  नहीं जानता |


.....संजय कुमार भास्कर