18 दिसंबर 2014

पुरानी डायरी के पन्ने : )

                                                 चित्र - ( गूगल से साभार )
अक्सर जब कभी मिल जाती है
पुरानी डायरी
तब लगभग हर उस शख्स के चेहरे पर
मुस्कराहट आ जाती है
जिसने कभी इस डायरी में
कुछ सपने संजोये होंगे !                          
डायरी में कैद होते है चंद खुबसूरत लब्ज,
कुछ बीती हुई यादें
कुछ ऐसी पंक्तियाँ
जिनमे में जिक्र होता है
कुछ पुरानी यादों का
हर उन खुबसूरत लम्हों का
तुम्हारी हँसी का
जो कैद होता है
डायरी के उन पन्नो में
ऐसा हर याद का जिक्र जो
समय के साथ धुँधली याद बन गई है !!
और आज नजर गई जब
उस डायरी पर
तब एक लम्हे में जिंदगी जी
लेने का अहसास
मुस्कुराहटें कुछ तस्वीरें
और कुछ अधूरी सी कवितायेँ
और बहुत कुछ बीते कल के बारे में
 पुरानी यादों को ताजा कर गया ...... !!

( C ) संजय भास्कर  



41 टिप्‍पणियां:

  1. wah bahut sundar shabd diye hain tumne....aisa laga jaise main khud tumhari diary padh rahi hun...

    जवाब देंहटाएं
  2. सुन्दर रचना पुरानी डायरी के पन्ने सदैव महकते रहतें है और फड़फ़ते पन्ने मुस्कान ले आते हैं

    जवाब देंहटाएं
  3. बहुत सुन्दर.पुरानी डायरी के पन्ने कई स्मृतियों को संजोये रखते है.
    नई पोस्ट : आदि ग्रंथों की ओर - दो शापों की टकराहट

    जवाब देंहटाएं
  4. डाईरी तो बहाना होता है पुरानी यादों में गोता लगाने का ... वो सब कुछ जी लेने का जो मन के बहुत करीब होता है हरदम ...
    लाजवाब भावपूर्ण रचना है संजय जी ....

    जवाब देंहटाएं
  5. लाजवाब भावपूर्ण
    बहुत सुन्दर रचना

    जवाब देंहटाएं
  6. बेहद खूबसूरत रचना।
    पुरानी डायरी एक नयी ताजगी का श्रोत भी तो है।

    जवाब देंहटाएं
  7. खूबसूरत अभिव्यक्ति...डायरी में बहुत सारी बातें दर्ज रहती हैं। जीवन के ढेरों अनुभव, गुजरे जमाने की यादें, कही-अनकही बातें, मन की अनसुलझी गुत्थियाँ, और भी बहुत कुछ।

    आजकल आप कम नजर आते हैं...यहाँ भी, वहाँ भी.....

    जवाब देंहटाएं

  8. एक लम्हा में जीने का अहसास...बेहद खास..

    जवाब देंहटाएं
  9. बहुत सुन्दर रचना और बहुत सुन्दर पुरानी डायरी के पन्ने...

    जवाब देंहटाएं
  10. बहुत सुन्दर अनुभूति जगा रहे हैं आपक ये शब्द!

    जवाब देंहटाएं
  11. बीते लम्हों को फिर से जीने की यात्रा!!

    जवाब देंहटाएं
  12. बहुटी सुन्दर संजय जी

    पुरानी डायरी को पढ़ना बहुत सुखद होता है
    हर अल्फाज़ में बीती यादों का आशियाना समाहित होता है।

    जवाब देंहटाएं
  13. सच पुरानी डायरी मानो हमारे अतीत का दर्पण ही होती है जिसका एक पन्ना देखते ही डायरी में लिखी तमाम इबारतें, स्मृतियां चख लेने को जी चाहता है।
    बहुत सुंदर रचना।

    जवाब देंहटाएं
  14. वाकई...डायरी बीते दिनों का दस्तावेज है...यादों का अलबम है

    जवाब देंहटाएं
  15. बेहद खूबसूरत अभिव्यक्ति।

    जवाब देंहटाएं
  16. behad lajawaab abhivyakti.....saaransh samay ka me bhi aapki rachnaayein padhi.badhayi aapko behad umda rachnaayein hai usme....shubhkanayein

    जवाब देंहटाएं
  17. पुरानी यादें कैद हो जाती हैं डायरी में...अच्छी रचना .

    जवाब देंहटाएं
  18. आदरणीया संजय जी! सुन्दर प्रस्तुति "डायरी" के बारे में! साभार!
    धरती की गोद

    जवाब देंहटाएं
  19. बहुत सुन्दर डायरी का अहसास।
    मेरी सोच मेरी मंजिल

    जवाब देंहटाएं
  20. हमने तो आज तक डायरी रक्खी ही नहीं

    जवाब देंहटाएं
  21. सच में डायरी जिंदगी के खास लम्हों को यादें बना देती है।।
    सुंदर अभिव्यक्ति

    जवाब देंहटाएं
  22. जैसे अतीत के सागर में गोता लगाना....!

    जवाब देंहटाएं
  23. आपको और परिवार में सभी को नव वर्ष की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं ...

    जवाब देंहटाएं
  24. आपको भी सपरिवार नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनायें!

    जवाब देंहटाएं
  25. अत्यंत सुन्दर रचना...नववर्ष मंगलमय हो !!!

    जवाब देंहटाएं
  26. बहुत सुन्दर प्रस्तुति...

    जवाब देंहटाएं
  27. आपको सपरिवार नव वर्ष की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ

    जवाब देंहटाएं
  28. Ati sunder....nav varsh mangalmay ho..badhayi...

    जवाब देंहटाएं
  29. सर, कविता उत्तम लगी, नए की प्रतीक्षा में सादर।

    जवाब देंहटाएं
  30. बहुत खूबसूरत कविता |आभार संजय जी

    जवाब देंहटाएं
  31. बहुत खूबसूरत कविता |आभार संजय जी

    जवाब देंहटाएं
  32. बहुत सटीक रचना ........बहुत खूब, आपकी रचनायें व लेख बेहद सुन्दर और प्रसंशनीय हैं..

    जवाब देंहटाएं
  33. पुरानी डायरी के पन्नो में बहुत सी यादें मिल जाती हैं

    जवाब देंहटाएं
  34. मेरा अनुभव भी आपके जैसा ही है। सुंदर प्रस्तुति!

    जवाब देंहटाएं
  35. मुझे आपकी पुरानी डायरी का कलेवर और उसके स्याही से रँगे पन्ने, दोनों ही खूबसूरत लगे... अब आता रहूँगा.. :)

    जवाब देंहटाएं
  36. सच में डायरी जिंदगी के खास लम्हों को यादें बना देती है।।
    सुंदर अभिव्यक्ति

    जवाब देंहटाएं
  37. अति सुन्दर‎ .....,वास्तव में मन के बहुत करीब होती है पुरानी डायरी .

    जवाब देंहटाएं

एक निवेदन !
आपके द्वारा दी गई प्रतिक्रिया मेरे लिए मूल्यवान है
- संजय भास्कर