13 दिसंबर 2010

नए पुराने ब्लोगरो हेतु ब्लोगिंग टिप्स...नरेश जी के ब्लॉग से पहुंचा रहे है.... संजय भास्कर

मुझे हिन्दी ब्लोगिंग में बहुत ज्यादा समय नहीं हुआ है लेकिन जितना समय हुआ है उसमे बहुत कुछ सीख गया हूँ | ये पोस्ट लिखने की आवश्यकता भी रोहतक में ब्लोग्गर मिलन के बाद ही महसूस हुई है | ज्यादा भूमिका बनाए बगैर सीधे काम की बात पर आते है |

     नए बलोगर जो गलती करते है उनके बारे में पहले भी एक पोस्ट मैंने लिखी थी | उन बातों को दुबारा यहां लिख रहा हूँ |
वर्ड वैरिफ़िकेशन - नए ब्लोगर इसे हटाते नहीं जिससे उनके बलोग पर टिप्पणी देने में परेशानी आती है और मजबूरन पाठक दुसरे बलोग पर चले जाते है | इसका तरीका है -ब्लोगर डेशबोर्ड --> सेटिंग---> कमेंट्स ---- >शो वर्ड वैरिफ़िकेशन फार कमेंट्स ---->सेलेक्ट नो-----> सेव सेटिंग्स
     
     सब्सक्राईब करने का लिंक - अपने पाठको को ई मेल द्वारा सब्सक्राईब करने का लिंक जरूर लगाए |
विजेट बार में फोल्लोवर बनने का विजेट जरूर लगाए - आज कल नए टेम्प्लेट में तो यह सुविधा आती ही है अगर नहीं भी हो तो आप इसे चालू कर सकते है |
टिप्पणी देने में कंजूसी ना करे - टिप्पणियां हिन्दी बलोग जगत के विकास में टिप्पणियों की अहम भूमिका रही है | कोइ भी बलोग्गर इसके महत्त्व को नकार नहीं सकता है |तो आप भी ज्यादा से ज्यादा टिप्पणी दे ताकी आपका लिंक ज्यादा से ज्यादा जगह पर दिखाई दे | और वो गूगल सर्च में टॉप पर आये | चिट्ठा जगत में भी ताजा टिप्पणियों में आपका जिक्र होता रहेगा | 
 
      मित्र ब्लॉग -अपने मित्रो के ब्लॉग का लिंक अपने ब्लॉग के साईड बार में दिखाए और उन्हें भी ऐसा करने का आग्रह करे |जिससे आपके ब्लॉग का लिंक ज्यादा से ज्यादा जगह पर दिखाई दे और आपके विजिटरो की संख्या में इजाफा हो|
अपने ब्लॉग को ब्लॉग अग्रीगेटर से जोड़े  - अपने ब्लॉग को जितने भी ब्लॉग अग्रीगेटर है उनमे पंजीकृत करे | जिससे की आपके ब्लॉग को ज्यादा से ज्यादा पाठक मिल सके और आपके ब्लॉग का लिंक भी ज्यादा जगह पर पहुचे |

     अच्छे पाठक बने - आप किसी भी ब्लॉग की नयी पोस्ट कैसे पढ़ते है | सबका अलग अलग जवाब होगा | रोहतक में जब बलोगर मिले थे तब भी बहुत से ब्लोगरो ने यही समस्या बतायी थी की ब्लॉग वाणी के बंद होने के बाद चिट्ठो की नयी पोस्ट पढने में परेशानी होती है | और अब तो चिट्ठाजगत भी बीमार चल रहा है | अजय भाई ने इसका एक सरल उपाय बताया था की आप अपने पसंदीदा ब्लॉग को फोल्लो कीजिये और अपने ब्लोगर डेशबोर्ड पर उनकी नयी पुरानी पोस्ट आराम से पढ़िए | लेकिन मुझे ये तरीका कम पसंद है |इसका सबसे बढ़िया उपाय है गूगल रीडर | गूगल रीडर सबसे बढ़िया माध्यम है जिससे की आप अपने पसंदीदा ब्लॉग या वेब साईट की नयी पुरानी पोस्ट को आराम से पढ़ सकते है |  इस के बारे में आपको बता दू की आपको गूगल रीडर के लिए अलग से खाता बनाने की आवश्यकता नहीं है आप इसमें अपने जी मेल से भी लोगिन कर सकते है | आपने जिन ब्लॉग को फोल्लो कर रखा है वो वंहा आपको स्वत ही मिल जाते है |बाकी जानकारी आप अगली पोस्ट में पढ़ सकते है |

     गूगल चैट का उपयोग - आप अपने गूगल चैट विंडो के स्टेटस में आप अपनी जिस पोस्ट को पढवाना चाहते है यानी की नयी पोस्ट उसका लिंक वंहा लगा सकते है | उस मैसेज को संपादित भी कर सकते है| आपके दोस्त उस मैसेज को पढ़कर आपकी नयी पोस्ट पर पहुच जायंगे |
                                                                                                      
     ऑरकुट और फेस बुक जैसी शोसल नेटवर्किंग साईटो का उपयोग - ये साईट भी विजिटरो को आपके ब्लॉग तक लाने का अच्छा माध्यम हो सकती है | आप अपने प्रोफाइल में, नए ताजा मेसेज में अपनी पोस्ट और ब्लॉग का जिक्र कर सकते है | फेस बुक में तो अपने नोट्स के रूप में अपने ब्लॉग को ही इम्पोर्ट कर सकते है जिससे आपके ब्लॉग की पुरानी पोस्ट भी वंहा आ जायेगी ज्यादा से ज्यादा प्रचार प्रसार होगा |

     अपने दोस्तों को,जान पहचान वालो को ई मेल द्वारा अपने ब्लॉग के बारे में बताये लेकिन एक बात का ध्यान रखे उनको एक बार ही मेल करे , बार बार करने से गलत असर होता है |
अपने ब्लॉग को सर्च इंजन में जोड़े - इस बारे में आप आशीष भाई के ब्लॉग पर जाए उन्होंने बहुत बढ़िया पोस्ट लिखी है |
अपने ईमेल के हस्ताक्षर में अपने ब्लॉग का पता जरूर लिखे -जिससे मेल प्राप्तकर्ता एक बार आपके ब्लॉग पर जरूर जाएगा अगर ब्लॉग अच्छा लगा तो वह उसे बुक मार्क कर पढेगा |

     अपने ब्लॉग को ज्यादा तडक भड़क वाला ना बनाए क्यों की पाठक वंहा साज सज्जा देखने नहीं आता है वो उसकी विषय सामग्री हेतु ही आता है | जितने ज्यादा जावा विजेट्स होंगे उतना ही पेज लोडिंग का समय बढेगा जो की एक पाठक के लिए उबाऊ होगा |

     सर्च इंजन में आने का सबसे बढ़िया फार्मूला है जो भी शब्द ज्यादा सर्च किये जाते है उन पर पोस्ट का ताना बाना बुना जाए | जैसे आज कल"मुन्नी बदनाम " "विकिलीक्स" आदि शब्द ज्यादा सर्च किये जाते है |
यह पोस्ट आपको किसी लगी अपनी राय दे | अगर कुछ समझ में ना आये तो टिप्पणी या मेल द्वारा पूछे | 

नरेश जी का ईमेल आईडी है :-"नरेश सिह राठौड़"


ये सभी टिप्स मेरी शेखवाटी वाले नरेश राठौड़ जी द्वारा बताये गए है ....बढ़िया जानकारी प्रदान की है। नरेश जी आपने इसके लिए आपका आभार

60 टिप्‍पणियां:

The Serious Comedy Show. ने कहा…

aabhaar.

भारतीय नागरिक - Indian Citizen ने कहा…

नवोदितों के लिये अच्छा है...

Sawai Singh Rajpurohit ने कहा…

संजय कुमार जी
उपयोगी जानकारी के लिए आभार आपका.....

Arvind Jangid ने कहा…

उपयोगी जानकारी, आपका आभार.

Sawai Singh Rajpurohit ने कहा…

संजय कुमार जी आप मेरे ब्लाग "एक्टिवे लाइफ" पर पधारे के लिए दिल से शुक्रिया

आपका ब्लाग "पुस्‍तकायन" का प्रयास अच्छा है मैं आपके ब्लाग को फालो कर रहा हूँ । आप भी कृपया मेरे ब्लाग "एक्टिवे लाइफ" को फालो करें. धन्यवाद...

http://sawaisinghrajprohit.blogspot.com

डॉ टी एस दराल ने कहा…

बढ़िया सेवा प्रदान की है नए ब्लोगर्स के लिए ।

निर्मला कपिला ने कहा…

उपयोगी जानकारी है। जाते हैं शेखावटी नरेश जी का धन्यवाद करने के लिये। आशीर्वाद।

Shekhar Kumawat ने कहा…

ACHHI JANKARI

संजय कुमार चौरसिया ने कहा…

badiya jaankari

Asha Lata Saxena ने कहा…

ब्न्हुत अच्छी और उपयोगी जानकारी दी है |बहुत अच्छी लगी यह पोस्ट |
आशा

Alokita Gupta ने कहा…

main bhi nayi hi hun blogs ki dunia mein idhar udhar khoj k jyadatar chijen malum to thi par way itni jaruri hain ye malum na tha bahut acha prayash hai

kshama ने कहा…

Badee kaam kee baaten bata deen! Ab inpe amal karna hoga!

Shekhar Suman ने कहा…

अच्छी जानकारी है ...वैसे अधिकतर तो मैं पहले से जानता हूँ....
फिर भी शुक्रिया..

भारत एकता ने कहा…

वन्दे मातरम दोस्त,नवोदितों के लिये अच्छी जानकारी है...

रचना दीक्षित ने कहा…

उपयोगी जानकारी, नरेश जी आपका आभार.

उपेन्द्र नाथ ने कहा…

संजय जी,
बहुत ही उपयोगी जानकारी. नरेश जी के साथ आपको भी धन्यवाद......

मेरे ब्लॉग सृजन_ शिखर पर " हम सबके नाम एक शहीद की कविता "

Kailash Sharma ने कहा…

उपयोगी जानकारी..धन्यवाद

ताऊ रामपुरिया ने कहा…

बहुत काम की जानकारी मिली, आभार.

रामराम

ताऊ रामपुरिया ने कहा…

बहुत काम की जानकारी मिली, आभार.

रामराम

Bharat Bhushan ने कहा…

ऐसे लगा जैसे आपने सर्दियों के लिए घड़े से गर्म कोट निकाल कर दिया हो.

Unknown ने कहा…

उपयोगी जानकारी नये ब्लॉगरों के लिये।

Unknown ने कहा…

sanjay bhai ..bahut hi achhi jaankar..
aabhar naresh ji ka.....

ज़मीर ने कहा…

संजय भाई आपने अच्छी जानकारी दी.

मनोज कुमार ने कहा…

बहुत अच्छी और काम की पोस्ट। बुकमार्क किया और उससे ज़्यादा मार्क किया। खास कर यह बात कि "अपने मित्रो के ब्लॉग का लिंक अपने ब्लॉग के साईड बार में दिखाए" --- आपके साइड बार में अपने ब्लोग्स को खोजा, नहीं मिला .... बहुत खुशी हुई, इस बात के लिए कि अब बिना कमेंट किए जाने में होर्ज़ नहीं है।
.

.

.

.
हा-हा-हा .... डर गए ....!?

अरुण चन्द्र रॉय ने कहा…

संजय कुमार जी
उपयोगी जानकारी के लिए आभार आपका.....

कडुवासच ने कहा…

... bahut sundar ... prasanshaneey post !!!

प्रवीण पाण्डेय ने कहा…

पढ़े है, बड़े उपयोगी हैं।

राज भाटिय़ा ने कहा…

बहुत सुंदर तरह से आप ने मार्ग दर्शन किया अंजान ब्लांगर साथियो का, अति सुंदर जानकारी, धन्यवाद

naresh singh ने कहा…

संजय भाई मै आभारी हूँ की आपने इस पोस्ट को अपने ब्लॉग पर जगह दी है | सभी पाठकों का भी आभारी हूँ | धन्यवाद |

Rahul Singh ने कहा…

उपयोगी पोस्‍ट, धन्‍यवाद.

vandana gupta ने कहा…

उपयोगी जानकारी के लिए आभार

सदा ने कहा…

बहुत ही उपयोगी जानकारी दी है आपने ...आभार ।

दिगम्बर नासवा ने कहा…

बढ़िया जानकारी संजय जी ... हमें भी आजमानी पढेगी ....
आपके अनुभव का फायदा ममिल जाएगा ...

Aruna Kapoor ने कहा…

Bahut hi upayogi jaankaari di hai aapne sanjay ji!...shubhkamnaayen!

amrendra "amar" ने कहा…

Sanjay Ji aapka Bahut Bahut shukriya itni acchi jankari se avgat karane k liye ...............

mark rai ने कहा…

bahut achchi jaankari sanjay ji..iska fayda uthaya ja sakta hai...thanks..

Akshitaa (Pakhi) ने कहा…

अच्छी जानकारी मिली...आभार.
________________
'पाखी की दुनिया; में पाखी-पाखी...बटरफ्लाई !!

Shikha Kaushik ने कहा…

bahut jankaari bhari post aabhar

Kunwar Kusumesh ने कहा…

जानकारीपरक पोस्ट है.पढ़कर जानकारी में इजाफा हुआ

S.VIKRAM ने कहा…

mujh jaise naye blogger ke liye upyogi post....dhanyawaad

Dev ने कहा…

bahut badhiya jaankari diya hai aapne iske liye ......bahut bahut abhaar

संजय भास्‍कर ने कहा…

@ हर्षवर्धन जी..
@ भारतीय नागरिक जी..
@ सवाई सिंह जी..
@ अरविन्द जांगिड जी..
@ डॉ टी एस दराल जी
@ निर्मला कपिला जी..
@ शेखर भाई
@ संजय कुमार चौरसिया जी..
@ आशा जी..
@ आलोकिता

ब्लॉग को पढने और सराह कर उत्साहवर्धन के लिए शुक्रिया.

संजय भास्‍कर ने कहा…

@ क्षमा जी..
@ शेखर सुमन जी..
@ राकेश गुप्ता जी..
@ रचना दीक्षित जी..
@ उपेन्द्र ' उपेन ' जी..
@ कैअश शर्मा जी..
@ ताऊ रामपुरिया जी..
@ भूषण जी..
उपयोगी जानकारी नये ब्लॉगरों के लिये।
ब्लॉग को पढने और सराह कर उत्साहवर्धन के लिए शुक्रिया.

संजय भास्‍कर ने कहा…

@ बजरंग जी..
@ ज़मीर जी..
@ मनोज कुमार जी..
@ अरुण चन्द्र रॉय जी..
@ 'उदय' जी..
@ प्रवीण पाण्डेय जी..
@ राज भाटिय़ा जी..
@ नरेश सिह राठौड़ जी..
उपयोगी जानकारी नये ब्लॉगरों के लिये।
भी पाठकों का भी आभारी हूँ | धन्यवाद |

संजय भास्‍कर ने कहा…

@ राहुल सिंह जी..
@ वन्दना जी..
@ सदा जी..
@ दिगम्बर नासवा जी..
@ डा. अरुणा कपूर.जी..
@ अमरेंदर अक्स जी..
@ मार्क रॉय जी..
@ अक्षिता पाखी
सभी पाठकों का भी आभारी हूँ | धन्यवाद |

Udan Tashtari ने कहा…

बहुत आभार उम्दा सामग्री एकत्रित कर प्रस्तुत करने का.

Arun sathi ने कहा…
इस टिप्पणी को लेखक द्वारा हटा दिया गया है.
Arun sathi ने कहा…
इस टिप्पणी को लेखक द्वारा हटा दिया गया है.
Arun sathi ने कहा…

हौसलाफ़जाई का सुक्रिया...आपके प्रेम का सतत आकांछी...

Unknown ने कहा…

जानकारीपरक पोस्ट है

Unknown ने कहा…

उपयोगी जानकारी नये ब्लॉगरों के लिये।

एस एम् मासूम ने कहा…

फोल्लोवर बनने का विजेट जरूर लगाए.
संजय साहब इस से क्या फ़ाएदा होगा? शायद रिश्ते खराब भी हो सकते हैं?

संजय जी मेरा तजुर्बा यही है, कुछ भी केर लें न आने वाला आप के ब्लॉग पे नहीं आएगा, सौ बहाने बनाएगा. और यदि आप अच्छा लिखते हैं तो, कुछ भी न करें , लोग आएंगे और स्वम पूछेंगे की आप के ब्लॉग को follow कैसे किया जाए?
आवश्यकता है अच्छा लिखने की या फिर बहुत ही हल्का लिखने की जैसे sms जोक्स..

Deepak Saini ने कहा…

संजय जी
उपयोगी जानकारी के लिए आभार आपका.....

Unknown ने कहा…

बढ़िया जानकारी संजय जी .

Unknown ने कहा…

...... नरेश जी का धन्यवाद

संजय भास्‍कर ने कहा…

@ शिखा कौशिल जी..
@ कुंवर कुसुमेश जी..
@ एस विक्रम जी..
@ देवेश प्रताप जी..
@ समीर लाल जी..
उपयोगी जानकारी नये ब्लॉगरों के लिये।
भी पाठकों का भी आभारी हूँ | धन्यवाद |

संजय भास्‍कर ने कहा…

@ अरूण साथी जी..
@ ॐ जी..
@ एस.एम.मासूम जी..
@ दीपक भाई
@ अमित जी..
उपयोगी जानकारी नये ब्लॉगरों के लिये।
सभी पाठकों का भी आभारी हूँ | धन्यवाद |

खबरों की दुनियाँ ने कहा…

अच्छी जानकारी देने वाली पोस्ट , शुभकामनाएं । पढ़िए "खबरों की दुनियाँ"

संगीता स्वरुप ( गीत ) ने कहा…

अच्छी जानकारी ..

Er. सत्यम शिवम ने कहा…

bhut hi sahi jaankari...thnks